Breaking News

अब गाजियाबाद में मंदिर के अंदर हुआ साधु पर जानलेवा हमला

10 Aug, 2021 875

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश में साधु संतों पर हेल और उनकी हत्या की खबरें आती रही हैं. अब इसी कड़ी में यूपी के गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के अंदर एक साधु पर जानलेवा हमले की खबर सामने आ रही है. खबरों के मुताबिक़ साधु पर मंदिर परिसर में घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है. हमले के बाद साधु को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना के बाद हमलावर फरार होने में कामयाब हो गया.खबर के मुताबिक गाजियाबाद जिले में स्थित डासना देवी मंदिर में रहने वाले साधु पर यह जानलेवा हमला किया गया है. साधु पर हमला करने वाले हमलावरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. अज्ञात हमलावरों ने मंदिर के अंदर घुसकर साधु पर धारदार हथियार से हमला किया. हमले के बाद साधु लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए थे. इसके बाद साधु को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गाजियाबाद में मंदिर के अंदर साधु पर हमले की खबर से इलाके में हड़ंकप मच गया. तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. जिस साधु पर हमला किया गया है कि उनका नाम स्वामी नरेश आनंद सरस्वती बताया जा रहा है. बता दें कि साधु पर हमला करने के लिए हमलावर मंदिर की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुआ था. इसके बाद एक धारदार हथियार से हमला करके वह फरार हो गया. हमले के समय साधु मंदिर में बने गेस्ट हाउस के बरामदे में सो रहे थे. साधु स्वामी नरेश आनंद सरस्वती बिहार के रहने वाले हैं. वह बिहार के समस्तीपुर ज़िले से यहां आकर पूजा-पाठ करते हैं. गाजियाबाद के एसपी देहात ईरज राजा ने घटना के बारे में बताया कि स्वामी नरेश आनंद सरस्वती पर हमला के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. हमलावर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस के सामने संत  जानलेवा हमला किया था, जिसकी सच्चाई अबतक सामने नहीं आ पाई है.

अन्य खबरे