Breaking News

डिप्टी सीएम की कुर्सी से उतारे गए सचिन पायलट

14 Jul, 2020 720

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
राजनीतिक उठा पटक के बीच कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री की कुर्सी से सचिन पायलट को उतार दिया है. कांग्रेस पार्टी ने सचिन पायलट पर एक्शन लेते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री पद और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। साथ ही सचिन पायलट के समर्थन वाले मंत्रियों को भी हटा दिया गया है। इसी के साथ अब अशोक गहलोत एक बार फिर इस सियासी दंगल में विजेता बनकर सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार सचिन पायलट पर कांग्रेस का वार कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक षडयंत्र के तहत राजस्थान की आठ करोड़ जनता के सम्मान को चुनौती दी है। बीजेपी ने साजिश के तहत कांग्रेस की सरकार को अस्थिर कर गिराने की साजिश की है।  बीजेपी धनबल और सत्ताबल से कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय विधायकों को खरीदने की कोशिश की है। इस गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मिलकर अपनी बात रखने की कोशिश की है. यानी यह तय है कि राजस्थान सरकार पर भी गिरने का ख़तरा बरकरार है.

अन्य खबरे