Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

गहना वशिष्ठ की धमाकेदार वापसी, सागा ऑफ लव से नया अध्याय शुरू

21 Nov, 2026 41

लंबे समय तक मीडिया की सुर्खियों से दूर रहने के बाद अभिनेत्री गहना वशिष्ठ एक बार फिर मनोरंजन जगत में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। राज कुंद्रा विवाद के बाद गहना अपनी नई फिल्म सागा ऑफ लव के जरिए वापसी कर रही हैं। इस फिल्म के सामने आने के बाद दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या यह प्रोजेक्ट उनके पुराने विवादों की कोई झलक दिखाएगा या फिर उनके करियर का एक बिल्कुल नया रचनात्मक अध्याय साबित होगा।

खास बात यह है कि सागा ऑफ लव में गहना केवल अभिनय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ इसका निर्माण और निर्देशन भी किया है। यह फिल्म रोमांस, सस्पेंस और हॉरर का अनूठा मिश्रण है।

फिल्म की कहानी वर्ष 1608 से शुरू होकर 2022 तक सात जन्मों में फैले अधूरे प्रेम और पुनर्जन्म के रहस्य को सामने लाती है। कहानी के केंद्र में सिया और राघव नाम के प्रेमी जोड़े हैं, जो हर 100 साल बाद दोबारा जन्म लेते हैं। इसके बावजूद नियति और काली शक्तियां उन्हें एक-दूसरे से मिलने नहीं देतीं। इस तरह फिल्म में प्रेम, रहस्य और अलौकिक घटनाओं का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा।

जीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में गहना वशिष्ठ के साथ अंकित राज, शान मिश्रा, आतिफ भट्ट, शुभांगी शर्मा, ज्योति तिवारी और आलोक नाथ पाठक अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि सागा ऑफ लव गहना वशिष्ठ के करियर को नई दिशा दे पाती है या नहीं। फिलहाल फिल्म की कहानी और गहना की बहुआयामी भूमिका ने इसे चर्चा का विषय बना दिया है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.