Breaking News

अवैध संबंधों का विरोध करने पर  पत्नी को जिंदा जलाया

03 May, 2020 862

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है, मगर कई बात जब उस रिश्ते के बीच कोई तीसरा आता है तब सारी कहावत धरी की धरी रही जाती  है. यूपी के भदोही ज़िले से एक ऐसी ही बुरी खबर है कि अवैध रिश्तों की भेंट मासूम बीवी को चढ़ना पड़ा. बता दें कि भदोही जिले में रविवार को एक सरकारी अस्पताल के कर्मचारी ने कथित रूप से अवैध संबंधों में बाधा डालने पर अपनी पत्नी को एक कुर्सी से बांधकर जिंदा जला दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना इलाके के इंद्रानगर निवासी शमशेर ने अपनी पत्नी आमिना (56) को सुबह जबरन एक कुर्सी पर बैठाकर बांध दिया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि स्वयं को बचाने के प्रयास में आमिना ने शमशेर को पकड़ लिया, जिससे वह भी काफी झुलस गया है। उन्होंने बताया कि उस वक्त दम्पति के विक्षिप्त बेटा और बेटी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आमिना की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि शमशेर को 60 प्रतिशत जली हालत में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सूत्रों ने बताया कि बताया उधर से गुज़र रहे कुछ लोगों ने जलने की बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आमिना का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आमिना के भाई अमीन अहमद की शिकायत पर शमशेर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शमशेर यहाँ एक सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में वरिष्ठ वार्ड ब्याय के पद पर तैनात है। आरोप है कि उसका किसी अन्य महिला से नाजायज रिश्ता था और इसी को लेकर उसका आमिना से अक्सर झगड़ा होता था। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जो जानकारी सामने आ रही है कि इस घटना से आस पास के लोग वाकिफ थे, किसी अन्य महिला से अवैध संबंधों का ये सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा था , जिसका उसकी पत्नी विरोध किया करती थी,  इसी को लेकर उसका आमिना से अक्सर झगड़ा होता था। और आखिर तैश में आकर आरोपी पति ने वारदात को अंजाम दे दिया।

अन्य खबरे