Breaking News

अश्विनी बिद्रे मामले में नौसेना का सर्च ऑपरेशन चला 4 घंटे लेकिन हाथ खाली 

06 Mar, 2018 1630
  सौम्य सिंह/in24 न्यूज़  मुंबई में सोमवार को असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर अश्विनी बिदरे की लाश की खोज में भायंदर नाले में 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के साथ नवी मुंबई पुलिस, थाने ग्रामीण पुलिस के साथ भारतीय नौसेना भी मौजूद थी। 6 गोताखोरों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक उस संदूक की तलाश की, जिसमें अश्विनी का शव रखा गया था और नाले में फेंक दिया गया था।  सीपीआरओ  कमांडर मेहुल कार्निक ने कहा, 'गोताखोरों ने काफी गहराई तक जाकर खोज की लेकिन कीचड़ वाला पानी होने के वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था इसलिए कुछ भी हाथ नहीं लगा। उन्हें ऑक्सिजन सिलिंडर और सर्च ऑपरेशन के लिए जरूरी अन्य उपकरण भी दिए गए थे।' नवी मुंबई पुलिस के डीसीपी मनोज जोशी ने कहा कि , 'हमने संदिग्धों की बताई गई जगह पर सर्च ऑपरेशन किया है और अगले दिन आस-पास और भी खोजबीन की जाएगी।' बता दें कि अप्रैल 2016 में गायब हुईं अश्विनी के हत्यारोपियों में से एक ने बताया था कि उन्हें सीनियर इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर ने काटकर एक संदूक में रखा और नाले में फेंक दिया था। आपको बता दें की अश्विनी और अभय का अफेयर चल रहा था, जिसके चलते अश्विनी ने अपने पति को तलाक दे दिया और अभय पर शादी का दबाव बनाने लगीं। पकड़े गए आरोपी पलनिकर ने बताया कि अभय ने ही अश्विनी को काटकर पहले फ्रिज में रखा था फिर एक संदूक में बंद करके नाले में फेंक दिया था।
 
 

अन्य खबरे