Breaking News

एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने थाने में किया हंगामा

25 Feb, 2020 998

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अक्सर एक तरफा प्यार का अंत बुरा होता है. कभी इसमें लड़की परेशान होती दिखती है तो कभी लड़के की भरपूर मरम्मत भी हो जाया करती है। पर बिहार की इस लव स्टोरी में दोनों एक ही साथ देखने के मिल गया है। यहां मुहल्ले के एक आशिक को मुहल्ले में ही रहने वाली एक प्रेमिका से प्यार हो गया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही प्रेमिका की शादी होने की खबर प्रेमी को मिली वह दौड़ता हुआ अपनी तथाकथित प्रेमिका के घर जा पहुंचा। पहले तो तमाम तरह की बातें की और फिर जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। समय रहते ही पटना की फुलवारीशरीफ पुलिस भी मौके पर आ धमकी। पुलिस ने मौके पर आकर एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी सुधीर को थाने ले गयी। पर उसने थाने में भी अपना ड्रामा जारी रखा और बार-बार यही कहता रहा कि युवती वह सिर्फ इतना बोल दे कि वह उससे प्यार नहीं करती है तो फिर वह उसको कभी मुड़कर नहीं देखेगा। बताया जा रहा है कि युवक एकतरफा प्यार में पागल है और उसके लिए कुछ करने की बातें अक्सर किया करता है। युवती जब थानें में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो फिर प्रेमी भड़क उठा। इस पर युवती ने कहा कि यह लड़का लफंगा है और रास्ते में आने जाने पर हमेशा छेड़खानी और कमेंट करता रहता है। इसके बाद वह और भी भड़क गया। इतना ही नहीं गुस्से में उसने पुलिस के सामने थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद जब पुलिस ने उसे हाजत में बंद किया तो वह अपना सिर पटकर सुसाइड की कोशिश करने लगा। इसके बाद थाने में अफरातफरी मच गई और पुलिस ने उसे हाजत से बाहर निकाला और समझाने की कोशिश करने लगी, ताकि मामले का कोई हल निकाला जा सके।

अन्य खबरे