Breaking News

पत्नी की शादी पति ने प्रेमी से कराई

28 Dec, 2021 964

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अच्छा पति वही होता है जो अपनी पत्नी का पूरा-पूरा ख़याल रखता है। बिहार के जमुई जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी है। मामला एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। लेकिन शादी का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक पति ने अपनी पत्नी की शादी बेंगलुरु में करवाई है। पति का नाम विकास कुमार है, जो जमुई के सोनो थाना इलाके के बलथर गांव का निवासी है। विकास कुमार बेंगलुरु में जॉब करता था और शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु में ही रहता था। विकास कुमार की ये दूसरी शादी है। पहली पत्नी की आकस्मिक मौत के बाद विकास ने शिवानी नाम की लड़की से दो साल पहले शादी की थी। बता दें कि पति के इस व्यवहार से हैरानी जताई जा रही है। 

अन्य खबरे