Breaking News

कब्र से लाश निकालकर सिर काटकर ले भागा

23 Sep, 2019 1222

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक कहावत है कि मौत के बाद सारी मुश्किलें खत्म हो जाती हैं. मगर क्या कभी कोई सोच सकता है कि कब्र के अंदर से लाश का कोई सर काटकर ले जाए! ऐसा हुआ है. गौरतलब है कि बिहार के सीतामढ़ी से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात ने एक दफनाए हुए शव का सिर काट कर इंसानियत को शर्मसार करने का काम किया है. महिला का नाम सकीना खातून उम्र 80 वर्ष बतायी जा रही है. जो बैरगनिया सिंदुरिया वार्ड नंबर की 1 की रहने वाली है. जिसका 41 दिन पूर्व इन्तकाल हो गया था, जिसके बाद उनके शव को दफना दिया गया था. लोगों का आरोप है कि कब्र को खोदकर शव का सिर काट लिया गया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और इस चौकाने वाली घटना से लोग सकते में है. क्योंकि इस तरह की यह पहली वारदात है जिसमें किसी दफनायी हुई कब्र को खोदकर सिर काट ले जाए. इस घटना के पीछे का कारण क्या है इसका खुलासा नहीं हो सका है, बताया जाता है कि 41 दिनों पूर्व शव को दफनाया गया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन भी की है. इस बीच बड़ी संख्या में लोग घटना को देखने के लिए इकट्ठा हो गए. उधर परिजनों की मांग है कि इस वीभत्स घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों की जल्द से जल्द पहचान कर गिरफ्तार किया जाए. हालांकि सूत्रों की मानें तो किसी तरह के टोने-टोटके को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस ने किसी जानवर के द्वारा ऐसा करने की आशंका ज़ाहिर की है.

अन्य खबरे