बारामूला में लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (LET) के एक आतंकी मॉड्यूल (terrorist module) का भंडाफोड़ किया और आतंकवादी समूह के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। विशिष्ट सूचना के आधार पर, स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों सहित सुरक्षाबलों ने पट्टन (pattan) इलाके में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।पुलिस ने कहा कि फारूक अहमद पर्रा और साइमा बशीर के रूप में पहचाने गए दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उन्होंने खुलासा किया कि वे वुसान पट्टन इलाके के आबिद कयूम वानी के साथ मिलकर लश्कर के लिए काम कर रहे थे। उनके खुलासे के आधार पर एक पिस्टल, पिस्टल की दो मैगजीन, पिस्टल की पांच गोलियां, करीब दो किलो वजन का एक आईईडी और एक रिमोट कंट्रोल उपकरण बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आतंकियों पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि सुरक्षा बलों ने अपनी गतिविधियों को और तेज़ कर दिया है।