Breaking News

करोड़ों की निकासी में बैंक मैनेजर समेत फ्रॉड गैंग का सरगना गिरफ़्तार

03 Jun, 2021 844

संवाददाता/in24 न्यूज़.
छत्तीसगढ़ में रायपुर की पुलिस ने राजधानी के आमानाका के केनरा बैंक से निकाली गई 3 करोड़ 60 लाख की राशि के मामले में फ्रॉड गैंग के कुख्यात सरगना सुहास हरिश्चंद्र काले को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में बैंक का मैनेजर आलोक कुमार भी शामिल था, जिसने आरोपियों की मदद के एवज में उनसे 10 लाख रुपए लिए थे। रायपुर एसएसपी अजय यादव ने मीडिया को बताया कि इस वारदात में शमीम,रमेश और एजाज नाम के फ्रॉड गैंग मैंबर्स के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है कि इस फ्रॉड गैंग ने आमानाका स्थित केनरा बैंक के ब्रांच में बिहार सरकार के ऊर्जा और सड़क विभाग का फर्जी क्लोन चेक लगाकर करोड़ों की राशि निकाल ली थी। बता दें कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आए हैं, जिसमें बैंककर्मी भी लिप्त पाए गए हैं।

अन्य खबरे