Breaking News

कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत से पांच युवकों की मौत

01 Jan, 2023 817

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत का मामला सामने आया है। राजस्थान (Rajasthan) में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र (Pallu police station) में बिसरासर गांव (Bisrasar village) में कार एवं ट्रक के टकराने पर एक ही गांव के पांच युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात करीब दस बजे क्षेत्र में गौशाला के पास ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार में छह युवक सवार थे जो बिसरासर से पल्लू आ रहे थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक को गंभीर घायल अवस्था में पल्लू के सरकारी हस्पताल से बीकानेर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक बिसरासर के निवासी थे और घायल युवक भी बिसरासर निवासी है। मृतकों की पहचान राजू, नरेश, बबलू,दानाराम और मुरली के रूप में की गई जबकि घायल अशोक पल्लू में टोल नाका का कर्मचारी है। इस हादसे ने मृतकों के घरों में मातम फैला दिया है।  

अन्य खबरे