बिहारी बाबू ने मुंबई में फिर बीजेपी को कोसा
26 Apr, 2019
1175
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत बिहारी बाबू ने मुंबई में भाजपा को जमकर कोसा. संजय निरुपम और उर्मिला मातोंडकर के प्रचार के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि दो लोगों की सेना द्वारा थोपी गई नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। पूर्व भाजपा नेता सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी संजय निरुपम एवं उर्मिला मातोंडकर के लिये चुनाव प्रचार कर रहे थे। सिन्हा अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दो लोगों की सेना कहा करते हैं। रैली में सिन्हा ने कहा कि दो लोगों की सेना द्वारा थोपी गई नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यस्था को बहुत प्रभावित किया।