Breaking News

झोपड़ी में भीषण आग लगने से चार बहनों की जिंदा जलने से माैत

24 Feb, 2024 989

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी गांव के एक झोपड़ी में भीषण आग लगने से चार बहनों की जिंदा जलने से माैत हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। झोपड़ी में आग लगने से तीन मासूम बच्चियों की मौके पर जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से झुलसी चाैथी बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन के नाम प्रियांशी, मानवी और नैना हैं। जानकारी मिलते ही डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान भी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों से जानकारी की। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। बता दें कि इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अन्य खबरे