Breaking News

विधान सभा के उपचुनाव के बाद छह राज्यों की सात सीटों पर मतगणना जारी

06 Nov, 2022 611

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज रविवार को बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (by-elections) में मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट (postal ballot) की गिनती की जा रही है, इसके थोड़ी देर बाद ईवीएम के जरिए पड़े वोटों की गिनती शुरू होगी। शुरुआती रुझानों के मुताबिक पहले दौर की मतगणना में हरियाणा के आदमपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार भव्य बिश्नोई 2846 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई ने विधायक का चुनाव लड़ा था और विजयी हुए थे। कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देकर कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के कारण आदमपुर सीट पर उपचुनाव हुआ। आदमपुर सीट पर वर्ष 1968 से भजन लाल परिवार का कब्जा है। इस सीट से दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल नौ बार और उनकी पत्नी जस्मा देवी एक बार तथा उनके बेटे कुलदीप चार बार विधायक रहे। बिहार के मोकामा विधानसभा सीट पर राजद की नीलम देवी आगे चल रही हैं। बिहार की गोपालगंज सीट से भाजपा ने कुसुम देवी को मैदान में उतारा है जो दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी हैं, यहां से राजद के उम्मीदवार मोहन गुप्ता और बसपा उम्मीदवार इंदिरा यादव हैं। इंदिरा पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के साले साधु यादव की पत्नी हैं। मुंबई में अंधेरी (पूर्व) से शिवसेना की ऋतुजा  लटके के उपचुनाव जीतने की उम्मीद सबसे अधिक है। बता दें कि भाजपा ने ऋतुजा के सामने से खुद को मुकाबले से बाहर कर लिया है। बता दें कि इस चुनाव को पार्टी की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है।

अन्य खबरे