Breaking News

कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

24 Mar, 2025 228

कॉमेडियन कुणाल कामरा जिन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित कविता बनाकर महाराष्ट्र में बवाल मचा दिया है। दरअसल कॉमेडियन ने अपने शो के दौरान न सिर्फ महाराष्ट्र की सियासी घटनाक्रम पर टिप्पणी की बल्कि एकनाथ शिंदे को गद्दार भी बताया। कुणाल कामरा ने ये वीडियो 3 साल पहले शिवसेना में हुई बगावत को लेकर बनाया। इतना ही नहीं स्टैंड अप कॉमेडियन ने अपने व्यंग्यात्मक वीडियो में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी टिप्पणी की और उन्हें तानाशाह बताया। 


वही यह वीडियो वायरल होने के बाद शिंदे के शिव सैनिक भड़क उठे हुए। उन्होंने मुंबई स्थित कुणाल कामरा के स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की। डिप्टी सीएम शिंदे के समर्थकों ने पूरे स्टूडियो को तहस नहस कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से शिव सैनिकों को को शांत कराया। तोड़फोड़ के मामले में शिवसेना शिंदे गुट के नेता कुणाल सरमलकर को खार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


 पुलिस ने स्टूडियो में हुई तोड़फोड़ के मामले में 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें शिवसेना नेता राहुल कनाल का नाम भी शामिल है। राहुल कनाल और 19 अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


इसले अलावा विधायक मुरजी पटेल ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ अंधेरी के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विधायक मुरजी पटेल ने कहा कि वो अपने नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे और विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाएंगे। 


मुरजी पटेल ने कहा कि 'हमने कुणाल कामरा के खिलाफ हमारे नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज कराया है। हमने उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि वे दो दिनों के भीतर एकनाथ शिंदे से माफी मांगें, अन्यथा, शिव सैनिक उन्हें मुंबई में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं देंगे। 


बताया जा रहा है कि जिस तरीके से कॉमेडियन ने एकनाथ शिंदे और पीएम मोदी पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की है उससे विवाद और बढ़ सकता है। वही इस पूरे मामले को लेकर शिंदे गुट के नेता उदय सावंत ने कहा कि जो कोई भी एकनाथ शिंदे की बदनामी करने की कोशिश करेगा तो सहन नहीं किया जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।  
जबकि शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कॉमेडियन का बचाव किया। संजय राउत ने कहा कि उन्होंने सच बात कहा तो शिंदे के लोगों को मिर्ची लग गई। वही कॉमेडियन के स्टूडियो में हुई तोड़फोड़ को लेकर संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा, कुणाल ने महाराष्ट्र की राजनीती पर एक व्यंगात्मक गाना लिखा तो शिंदे गैंग को मिरची लगी। उन्होंने कुणाल का स्टूडियो तोड़ दिया। देवेंद्र जी आप एक कमजोर गृहमंत्री हैं

अन्य खबरे