Breaking News

बिजली गिरने से जलगांव में पांच की मौत

26 Sep, 2019 1441

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कुदरत की मार के सामने आज भी कोई उसका मुक़ाबला नहीं कर पाया है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के जलगांव से एक बुरी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, यहां पर आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के हैं. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक है. ये हादसा जलगांव जिले की धरणगांव तहसील के भवरखेड़ा गांव में हुआ है. बताया जा रहा है कि ये सभी किसानी करते थे. गुरुवार को ये सभी खेत में ज्वार की कटाई कर रहे थे. तभी गड़गड़ाहट के साथ अचानक बिजली गिर गई. घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में रघुनाथ पाटिल, उसकी पत्नी अलका, बड़ी बहू शोभा, छोटी बहू लता और कल्पना भैया पाटिल नामक दिहाड़ी मजदूर शामिल है. इस दर्दनाक हादसे के बाद समूचा गांव सदमे में है.

अन्य खबरे