खाप पंचायत ने दी प्रेमिका को कपड़े फाड़ने की सज़ा
07 Aug, 2020
838
संवाददाता/in24 न्यूज़।
कहते हैं कि कि प्यार से बड़ा कोई धर्म नहीं होता, मगर आज भी खाप पंचायत के लोग प्रेम को समझ नहीं पाए हैं. समय-समय पर अपने तुगलकी फरमान से प्रेम करनेवालों को सज़ा सुनाते रहते है. अब बात राजस्थान के बांसवाड़ा इलाके में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जो अंदर तक झकझोर देती है। यह पर खाप पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए युवती को न सिर्फ सबके सामने पीटा बल्कि उसके सरेराह कपड़े तक फाड़ दिए। यह पूरी घटना बांसवाड़ा की है। खबर है कि बांसवाड़ा में खाप पंचायत ने युवती को प्रेम विवाह करने की सजा दी गई है। युवती ने गांव के ही रहने वाले अपने प्रेमी से विवाह कर लिया, इस बात से खाप काफी नाराज हुआ और युवती को सजा के तौर पर सार्वजनिक तौर से पीटा।