Breaking News

गैंगरेप के नाम पर फर्जीवाड़ा करनेवाली गिरफ्तार

28 May, 2020 923
संवाददाता/in24 न्यूज़.
गैंगरेप के नाम पर एक फर्जीवाड़ा सामने आया है और जो खुद को पीड़ित बता रही थी उसे ही गिरफ्तार कर लिया गया. हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने गैंगरेप का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने औए रंगदारी मांगने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। बताया जाता है कि 28 वर्षीय एक युवती ने बीती 23 मई को तीन युवकों पर शराब के नशे में गैंगरेप करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। लेकिन युवती इस मामले में बार-बार अपना बयान बदल रही थी। जिससे थाना प्रभारी को युवती पर शक हुआ और तफ्तीश शुरू कर दी। जब गैंगरेप मामले में तफ्तीश शुरू की गई तो युवती का ऑडियो बरामद हुआ जिसमें यह प्रीति गैंगरेप मामले को खत्म करने के एवज में 30 लाख की डिमांड कर रही थी। इस मामले में एसीपी क्राइम की मानें तो आरोपी युवती 2010 में रेवाड़ी में भी ऐसे रेप का मामला दर्ज करवा कर मोटी रकम ऐंठ चुकी है।

अन्य खबरे