खेलते वक्त बैडमिंटन कोर्ट में 39 वर्षीय खिलाड़ी की मौत
01 Mar, 2023
913
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आजकल दिल का दौरा पड़ने की अनेक घटनाएं सामने आ रही हैं। अब तेलंगाना से खबर आई है कि सिकंदराबाद के लालापेट स्थित प्रोफेसर जयशंकर इंडोर स्टेडियम (Professor Jaishankar Indoor Stadium) में मंगलवार की रात बैडमिंटन खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से 39 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान मलकाजगिरी के रहने वाले परमीश यादव (Parmish Yadav) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यादव खेलते समय अचानक फर्श पर गिर गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए यहां गांधी अस्पताल भेज दिया गया। इस हादसे से मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया है।