घर पहुंचाने के नाम पर महिला से गैंगरेप
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लॉकडाउन को मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं भी घट रही हैं. ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन के दौरान फंसी एक महिला को घर पहुंचाने का झांसा देकर दो युवकों ने महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप किया। जानकारी के अनुसार, महिला किसी निजी कंपनी में काम करती है लॉकडाउन के कारण वह फंस गई थी। इसी दौरान रिश्तेदार और उसके साथी ने महिला को कैब में बैठा लिया और थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपत्ता कंटेनर डिपो के पास उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर महिला ने अपने पति को घटना के बारे में पूरी बात बता दी। इसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित जेठ और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जारचा की रहने वाली एक महिला नोएडा स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी और नोएडा में ही वह किराये के घर में रहती थी। जारचा में उसका परिवार रहता है। महिला लॉकडाउन में नोएडा में फंस गई थी। महिला को जारचा उसके घर पहुंचाने का झांसा उसके जेठ संदीप ने दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला उसके झांसे में आ गई और मंगलवार को कैब में संदीप के साथ नोएडा से जारचा जाने के लिए तैयार हो गई। संदीप ने रास्ते में अपने साथी आकाश को भी कैब में बैठा लिया। सूरजपुर के तिलपता कंटेनर के समीप पहुंचते ही आरोपितों ने कैब में ही महिला के साथ रेप किया। इसके बाद दोनों ने महिला को किसी को न बताने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपित संदीप व आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।