Breaking News

घर वालों ने किताबें लाकर नहीं दी तो 11 साल के लड़के ने जान दी

12 Oct, 2023 857

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पढ़ाई को लेकर गंभीर विद्यार्थी ने मांग पूरी न होने पर तेलंगाना में अपनी जान दे दी। यह घटना बुधवार की है जब एक 11 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि लड़के के परिजनों ने उसे किताबें खरीदकर नहीं दी थी, जिस कारण वह परेशान था। घटना तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले की है। पुलिस के मुताबिक, सुधीर बाबू ने जिले के बेंदालापाडु में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कक्षा सात का छात्र था। वह किताबों के लिए माता-पिता से पैसे मांग रहा था। जब उसे उसके माता-पिता ने पैसे देने से इनकार किया तो वह परेशान हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उसी जिले में एक अन्य घटना में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। बीमारी से अवसादग्रस्त एस विजय (19) ने तल्लादा मंडल के नारायणपुरम गांव में अपने घर पर फांसी लगा ली।विजय ग्रेजुएशन में प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वह बीमारी के कारण अवसादग्रस्त था। फिलहाल पुलिस आगे का जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे