जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी ढेर
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं. सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है. ये मुठभेड़ शोपियां जिले के सुगन इलाके में चल रही है. उसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरु किया. इस दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरु कर दी. उसके बाद सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों पर गोलियां चलाई जिसमें दो आतंकी मारे गए. बता दें कि इससे पहले सोमवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर इलाके में लश्कर ए तैयबा के आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ की रोड ओपेनिंग पार्टी के दो जवान शहीद हो गए थे. इस घटना में तीन अन्य जवान घायल भी हुए थे. घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं लगा. बता दें कि आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल के जवान लगातार लगे हुए हैं.