जीजा ने साली के साथ किया दस सालों तक दुष्कर्म
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक साली और जीजा के रिश्ते को एक जीजा ने दागदार कर दिया। गौरतलब है कि अपनी साली के सामने अपनी पत्नी की बीमारी का फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति द्वारा उसे दस साल तक अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। उसने साली के नग्ग तस्वीरें खींचकर उन्हें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। जीजा की दिनों-दिन बढ़ती यातनाओं से तंग पीड़िता ने गुरुवार को गुंटूर रुरल एसपी कार्यालय में उसके खिलाफ शिकायत की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुंटूर जिले के कोल्लूर मंडल की रहने वाली एक महिला की शादी 2010 में उसी गांव के के.रविकिरण से हुई। उस वक्त महिला की एक 15 साल की बहन थी। पत्नी बीमार होने के नाम पर रवि कुमार घर के काम करने के लिए अकसर साली को अपने घर ले जाता था और उसका यौन उत्पीड़न करता था। उम्र छोटी होने से लड़की ने जीजा की ज्यादतियों के बारे में किसी को नहीं बताई। हालांकि लड़की के एक बार विरोध करने पर जीजा ने उसे उसकी बहन की जिन्दगी बर्बाद करने की धमकी देना शुरू किया। इसी क्रम में जुलाई 2018 में रवि किरण लड़की को तमिलनाडु के वेलांगिनी मंदिर ले गया और वहां उसके गले में मंगलसूत्र बांधकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच, पीड़िता के माता-पिता ने थाने में उसके लापता होने की शिकायत की। इसपर रवि किरण लड़की के साथ तेनाली थाने पहुंचा और लड़की से यह कहलवाया कि उसने अपनी मर्जी से यह शादी की है।