Breaking News

फिश प्रोसेसिंग प्लांट में केमिकल लीक से 20 लोग बीमार

12 Jan, 2022 659

संवाददाता/in24 न्यूज़.
केमिकल प्लांट लीक का एक गंभीर मामला कर्नाटक से आय है। यहां के एक फिश प्रोसेसिंग प्लांट में केमिकल लीक का मामला सामने आया है। इस मौके पर प्लांट में 80 कर्मचारी मौजूद थे। केमिकल लीक की वजह से 20 लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें पास से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, मामला मंगलुरु की एवरेस्ट फिश प्रोसेसिंग प्लांट का है। मामले की बाकी जानकारी का इंतजार है। कर्मचारी फिलहाल श्रीनिवास मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। यह घटना एवरेस्ट सी फूड्स में हुई। हाल ही में सूरत में गुरुवार को सचिन इलाके में स्थित विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल में केमिकल टैंकर के लीक होने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 25 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी मजदूरों को अस्पताल में दाखिल करा दिया गया था। सुबह हुए इस हादसे के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया था। मजदूरों के बीच अफरा तफरी मच गई। फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है कि इस हसदे के पीछे की असली वजह क्या है!

अन्य खबरे