Breaking News

झाबुआ से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

25 Jun, 2021 743

संवाददाता/in24 न्यूज़।
झाबुआ से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है.जानकारी के मुताबिक ग्राम बोरिया स्थित रामदेव मंदिर के पास एक मकान में निवासरत तीन लोगों की हत्या हो गई है. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मृतकों का नाम पागलिया डामोर उम्र 50 वर्ष, फुंदीबाई डामोर उम्र 42 वर्ष, कन्या डामोर 12 वर्ष के कुछ अज्ञात लोगों द्वारा 24 व 25 जून की मध्य रात्रि में घर के अंदर घुसकर धारदार हथियार से हत्या करने की बात सामने आ रही है. झाबुआ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है जिले के रायपुरा थाना के झकनावद चौकी क्षेत्र की घटना है. घटना से आसपास के क्षेत्र में खौफ का माहौल है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

अन्य खबरे