Breaking News

ट्यूटर की पिटाई से विद्यार्थी की मौत, हत्या का मामला दर्ज

03 Sep, 2021 733

संवाददाता/in24 न्यूज़
उत्तर प्रदेश के मथुरा में 12 साल के एक लड़के की अस्पताल में मौत के बाद एक निजी ट्यूटर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना रदोई गांव की है और गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस निरीक्षक नरेंद्र यादव ने कहा है कि बच्चे को 30 अगस्त को पीटा गया और बुधवार को जिला अस्पताल में चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। ट्यूटर केशव गौतम ने ट्यूशन क्लास न लेने पर लड़के को बेंत से पीटा था। अस्वस्थ होने के कारण बच्चे की क्लास छूट गई थी। घायल बच्चे को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के तुरंत बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, क्योंकि ग्राम प्रधान ने लड़के के पिता को आश्वासन दिया था कि वह चिकित्सा खर्च की भरपाई करेगा। इसके बाद से ट्यूटर को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।

अन्य खबरे