Breaking News

ट्रेन में महिला कांस्टेबल के साथ दरिंदगी करने वाला अनीस एनकाउंटर में ढेर

22 Sep, 2023 731

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महिला कांस्टेबल पर सरयू एक्सप्रेस में जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। अयोध्या के पूरा कलंदर में मुख्य आरोपी अनीस को एक एनकाउंटर में पुलिस ने मार गिराया। पुलिस के मुताबिक अनीस क्रॉस फायरिंग में मारा गया है। अनीस के दो अन्य साथी अयोध्या के इनायतनगर में मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिए गए हैं। मारे गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू जख्मी है। खबर के मुताबिक मारा गया मुख्य आरोपी अनीस महिला कांस्टेबल से ट्रेन में छेड़छाड़ कर रहा था। महिला सिपाही ने जब बदमाश को पटक दिया, तो तीनों बदमाशों ने एक साथ महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके चेहरे को लहूलुहान कर दिया था। बदमाशों ने महिला सिपाही का सिर ट्रेन की खिड़की पर ठोक दिया था, जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गई थी। अयोध्या स्टेशन आने से पहले ट्रेन धीमी हुई तो तीनों बदमाश भाग निकले थे। महिला सिपाही से इस दरिंदगी के बाद यूपी एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाले एक बदमाश को ढेर कर दिया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य खबरे