Breaking News

दिनेश मोंगिया ने क्रिकेट को कहा अलविदा

18 Sep, 2019 1355

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
क्रिकेट की दुनिया में अपनी मेहनत से पहचान बनाने वाले दिनेश मोंगिया ने 18 साल बाद अब क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के महत्‍वपूर्ण सदस्‍य रहे बाएं हाथ के बल्‍लेबाज दिनेश मोंगिया ने क्रिकेट से अलविदा कह दिया है. वे अब करीब 42 साल के हो गए हैं. उन्‍होंने भारतीय टीम के लिए 57 एक दिवसीय मैच और एक T-20 मैच भी खेला है. कई मैचों को जिताने में दिनेश मोंगिया ने महती भूमिका रही. उनका क्रिकेट करियर करीब 18 साल तक का रहा, लेकिन इस दौरान वे टीम के सदस्‍य काफी कम समय के लिए रहे.  दिनेश मोंगिया ने भारतीय टीम के लिए 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था. इसके बाद साल 2007 में आखिरी एक दिवसीय मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. उन्‍होंने साल 2006 में पहला और आखिरी T-20 मैच खेला था, यह मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था. इससे पहले दिनेश मोंगिया साल 2003 में खेले गए विश्‍व कप क्रिकेट टीम के भी हिस्‍सा थे और लगभग सभी मैच उन्‍होंने खेले थे.

अन्य खबरे