Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ता ने कांग्रेस मंत्री विजय वड्डेटीवार को दिखाया काला झंडा

25 Feb, 2022 545

 संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

महाराष्ट्र के पुणे जिले में कांग्रेस की तरफ से धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस की तरफ से यह धरना प्रदर्शन ओबीसी समाज के लिए प्रस्तावित 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर किया गया. कांग्रेस ने यह धरना प्रदर्शन जिला कलेक्टर कार्यालय पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुतले के सामने किया. आंदोलन के बाद कांग्रेस के शिष्टमंडल ने जिला कलेक्टर को लिखित ज्ञापन सौंपा। इस आंदोलन में कांग्रेस मंत्री विजय वड्डेटीवार भी शामिल हुए. हालाँकि इस दौरान कांग्रेस और ओबीसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की भी ख़बरें सामने आयी.  इतना ही नहीं, आंदोलन के दौरान ओबीसी कार्यकर्ता मृणाल ढोले पाटिल ने कांग्रेस मंत्री विजय वड्डेटीवार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. आंदोलन के दौरान ओबीसी कार्यकर्ता मृणाल ढोले पाटिल ने कांग्रेस मंत्री विजय वड्डेटीवार के खिलाफ काला झंडा दिखा कर उनका विरोध किया। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ढोले पाटिल के बीच हाथापाई हो गई. जिसके बाद काफी देर तक गहमा गहमी का माहौल बना रहा।

हालांकि इस दौरान आरक्षण की मांग कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार को ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षण का मामला कोर्ट में है, इसलिए जब तक इस मामले में फैसला नहीं आ जाता तब तक के लिए सभी मनपा में होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया जाना चाहिए। 

अन्य खबरे