अब वाराणसी और गोरखपुर भाजपा मुक्त होगा : सिब्बल
24 Jan, 2019
1254
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस में प्रियंका गांधी के आगमन से जहां कांग्रेस को संजीवनी देने का काम किया है, वहीँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल का जोश कितना बढ़ गया है इसका अंदाज़ा उनकी इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब वाराणसी और गोरखपुर भाजपा मुक्त होगा। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद आज उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आज उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि इसका मतलब अब वाराणसी और गोरखपुर भाजपा मुक्त होगा। सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी जी और अमित शाह अब तक कहते रहे हैं: कांग्रेस मुक्त भारत। तो अब उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के कदम रखने से हम देखेंगे की वाराणसी और गोरखपुर ....मुक्त होंगे?'।