Breaking News

शराब पीकर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

07 May, 2020 877

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
शराब पीनेवाले लॉकडाउन में  परेशान दिखे. शराब की दुकानें खुलने से एक तरफ शराब प्रेमी भले ही, खुश हों, मगर इसके साथ ही आपराधिक घटनाएं भी बढ़ी हैं. एक युवक ने जमकर शराब पीने के बाद खुद को फांसी लगा दी. घर के बाहर नीम के पेड़ में शव लटकता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को जांच में पता चला कि युवक शराब पीकर नशेबाजी कर रहा था और रात में किसी समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रसूलाबाद कस्बे के लोहिया नगर वार्ड निवासी रतीराम कुशवाहा का 32 वर्षीय बेटा  कप्तान पिकअप गाड़ी चलाता था। आए दिन नशेबाजी को लेकर पत्नी से विवाद होने लगा। विवाद के बाद पत्नी छोड़कर चली गई थी। कोरोना के कहर के चलते बीते दिनों शराब नहीं मिलती थी तो गुमशुम सा रहता था और शराब की बिक्री जैसे ही शुरु हुई तो फिर कई दिनों से वह लगातार शराब पी रहा था। बुधवार शाम भी कप्तान ने काफी नशेबाजी की। देर रात घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह म्रतक के भाई हरी सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बताया गया कि पत्नी गुड्डी अपने मायके नकटू गांव भाऊपुर में रह रही है। कोतवाल तुलसीराम पाण्डेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है और परिजनों की ओर से किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गयी है। अगर तहरीर मिलती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे