Breaking News

डॉक्टर ने किया नाबालिग मरीज से दुष्कर्म

29 Jun, 2021 863

संवाददाता/in24 न्यूज़.
डॉक्टर को लोग ईश्वर मानते हैं, मगर कलयुग में कई डॉक्टर शैतान की भूमिका में देखे जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के रतलाम में तथाकथित डॉक्टर द्वारा ईलाज के बहाने नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग से दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। धनवंतरी आयुर्वेद अस्पताल के डॉ. अब्दुल जलील पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि डॉक्टर अब्दुल जलील ने ईलाज करने के लिए अपने अस्पताल में आई नाबालिग से दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पास्को एक्ट और रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जवाहर नगर क्षेत्र स्थित धनवंतरी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में नाबालिग ईलाज के लिए पहुंची थी। इसी दौरान मौका पाकर डॉक्टर अब्दुल जलील ने नाबालिग से दुष्कर्म किया और भाग गया। आरोपी डॉक्टर केरल का रहने वाला है और बीते कई सालों से वैद्य बनकर लोगों का आयुर्वेदिक पद्धति से ईलाज कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर सोशल मीडिया में अपने ईलाज का वीडियो पोस्ट कर मरीजों का विश्वास जीतता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य खबरे