Breaking News

आरबीआई ने बढ़ाई 0.25 फीसदी रेपो रेट, क़र्ज़ होंगे और महंगे

08 Feb, 2023 978


संवाददाता/in24 न्यूज़.

 
महंगाई के इस दौर में आम आदमी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ा झटका दिया है ऐसे में अब घर और कार का सपना आसान नहीं होगा। आरबीआई ने  आम जनता को बड़ा झटका देते हुए सभी प्रकार के कर्ज को महंगा कर दिया है। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर जनता को जबरदस्त झटका दिया है। यानी कि रेपो दर 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दी गई है। रेपो रेट बढ़ जाने से सभी प्रकार के कर्ज महंगे हो जाएंगे। नए वित्त वर्ष में महंगाई दर चार फीसदी से अधिक रहने की संभावना है। आरबीआई का कहना है कि बाजार में पर्याप्त तरलता मौजूद है। ऐसे में महंगाई काबू में रहेगी। आरबीआई का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी विकास दर सात प्रतिशत रहेगी, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तविक जीडीपी विकास दर 6.4 फीसदी रहने की उम्मीद है। इसी तरह चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में महंगाई दर 5.6 फीसदी रहने की उम्मीद रिजर्व बैंक ने जताई है। बहरहाल रेपो रेट में हुई वृद्धि ने आम आदमी की परेशानी ज़रूर बढ़ा दी है।

अन्य खबरे