Breaking News

घर पर पाकिस्तानी झंडा फहराने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार

28 Sep, 2023 594

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुरादाबाद में एक घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने का बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस ने पाकिस्तान के झंडे को घर से उतरवा दिया है। साथ ही मकान मालिक व उसके बेटे के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि पूरा मामला भगतपुर थाना क्षेत्र गांव बुढ़ानपुर अलीगंज का है, जहां कपड़े का काम करने वाले रईस के घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की और फिर उसके बाद झंडे को उतरवा दिया। इसके उपरांत रईस (45) और उसके बेटे सलमान (25) को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर धारा 153 ए, 153 बी के तहत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। एलआईयू के साथ-साथ पुलिस और अन्य एजेंसी भी गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र से पूछताछ कर रही है। अब उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपी और उसके बेटे पर पाकिस्तानी झंडे को अपने घर की छत पर फहराने का आरोप है। इसके कुछ फोटोज और वीडियोज भी सामने आए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के बाद कार्रवाई की है। बता दें कि आज दोनों बाप-बेटे को पुलिस अदालत में पेश करनेवाली है।

अन्य खबरे