Breaking News

ड्रग तस्करी में नाइजीरियाई नागरिक हुआ गिरफ्तार

07 Dec, 2021 699

संवाददाता/ in24 न्यूज़

 

सरकार और प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद महाराष्ट्र (maharashtra) में मादक पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा, जबकि नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और महाराष्ट्र पुलिस (maharashtra police) की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) की टीम लगातार अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही है. बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हो रही है. मादक पदार्थों की खेप बरामद की जा रही है, लेकिन ड्रग्स माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि, ऐसा लगता है कि उनके जेहन में कानून का कोई खौफ नहीं रह गया.

 

इसी बीच पुलिस की तहकीकात में एक बड़ी जानकारी सामने आई है, पुलिस के मुताबिक विदेशी मूल के लोगों की शह पर आर्थिक राजधानी मुंबई (mumbai) और उससे सटे आसपास के इलाकों मे ड्रग्स की पैडलिंग जोरों पर की जा रही है. विदेशी मूल के ड्रग्स तस्करों में सबसे ज्यादा यदि कोई सक्रिय है तो वे हैं नाइजीरियाई नागरिक, जो नशे के काले कारोबार को बेखौफ हो कर अंजाम दे रहे हैं.

 

ठाणे जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक नाइजीरियन शख्स को 250 ग्राम एमडी, जिसे मेफेड्रोन ड्रग्स (MD) कहा जाता है, उसके साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है. ठाणे पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की मुंब्रा यूनिट के मुताबिक गिरफ्तार नाइजीरियन ड्रग्स पेडलर, नवी मुंबई के खारघर सेक्टर 34 में रहता है जिसका नाम सुंदे इचको ओजम है, जिसकी उम्र 44 साल के आसपास है. फिलहाल कथित नाइजीरियाई व्यक्ति से एंटी नारकोटिक्स सेल की मुंब्रा यूनिट यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है उसके पास एमडी ड्रग आया कहां से? और इसकी डिलीवरी वह कहां और किसे करने वाला था?

 

फिलहाल आपको बता दें कि नशे की तस्करी को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तरफ से मुंबई और ठाणे जिले में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, जिससे पुलिस को उम्मीद है कि, जल्द ही मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लग जाएगी। या फिर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथाकथित माफिया मुंबई शहर छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे जिससे ड्रग्स की तस्करी अपने आप खत्म हो जाएगी।

अन्य खबरे