Breaking News

ताहिर हुसैन पर ईडी का कसा शिकंजा

11 Mar, 2020 881

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. बता दें कि उसपर प्रवर्तन निदेशालय ने केस दर्ज किया है। इसके अलावा ईडी ने पोपुलर फ्रंट आफ इंडिया पर भी मनी लांड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है। ताहिर हुसैन पर दिल्ली हिंसा में आईबी अधिकारी की हत्या का आरोप है। ताहिर अभी पुलिस हिरासत में है। उसे 5 मार्च को राऊज जवेन्यू कोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया गया था जब उसकी सरेंडर करने की याचिका खारिज कर दी गई। 5 मार्च को ही कड़कड़डूमा कोर्ट ने ताहिर हुसैन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया था। कड़कड़डूमा कोर्ट ने ताहिर हुसैन की तरफ से पैरवी के लिए किसी के पेश नहीं होने की वजह से अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया था।

अन्य खबरे