Breaking News

आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की हत्या की और उसके भाई को किया घायल

16 Aug, 2022 456

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एकबार फिर कश्मीरी पंडितों पर हमला हुआ है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक स्थानीय कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) की हत्या कर दी और उसके भाई को भी घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शोपियां जिले के छोटिगम गांव में आतंकवादियों ने अर्जुन नाथ के बेटे सुनील कुमार और उसके भाई पीतांबर उर्फ पिंटो पर गोलीबारी की। सूत्रों ने बताया, सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई पिंटो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हत्यारों को पकड़ने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों भाई यहां के स्थानीय निवासी थे और अपने पैतृक गांव में रह रहे थे। इस हमले से कश्मीरी पंडितों में भारी रोष है।

अन्य खबरे