Breaking News

महिला से दरिंदों ने किया गैंगरेप

19 Sep, 2020 758

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज भी कुछ दरिंदों की वजह से महिलाएं शिकार बन जाती हैं. राजस्थान के अलवर जिले में शर्मसार करने वाली एक घटना में 45 वर्षीय महिला से उसके भांजे के सामने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में भांजे को भी महिला से जबरन संबंध बनाने को मजबूर किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विक्टिम घटना के बाद चुप रही लेकिन जब सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ तो उसने घटना के बारे में अपने पति को बताया जिसके बाद मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस के अनुसार भिवाडी जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में 14 सितम्बर को घटना उस समय घटित हुई जब महिला अपने भांजे के साथ पड़ोस के एक गांव में अपने रिश्तेदार को कुछ रुपए देकर वापस अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने बताया कि रास्ते में छह-सात आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और भांजे के हाथ बांध दिये तथा एक आरोपी ने महिला के साथ कथित दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया। इस संबंध में पीड़िता की ओर से तिजारा थाने में 17 सितम्बर को दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता के भांजे को खोलकर उसे भी दुष्कर्म करने को मजबूर किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव में छापेमारी के दौरान एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग को हिरासत में लिया गया है और बाकी दो को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल में अलवर के थानागाजी क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। दंपती ने कुछ दिन तक तो घटना के बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन जब आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो उन्होंने घटना के कुछ दिन बाद मामला दर्ज करवाया था। इस घटना ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि कानून के डर से बेख़ौफ़ कुछ लोग इस तरह की घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे.

अन्य खबरे