दाऊद का करीबी और छोटा शकील का रिश्तेदार सलीम फ्रूट गिरफ्तार
02 Oct, 2022
515
संवाददाता/in24 न्यूज़.
माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के करीबी और छोटा शकील (Chhota Shakeel) के रिश्तेदार सलीम फ्रूट (Salim Fruit) को रंगदारी मामले में शामिल होने के आरोप में मुंबई अपराध शाखा ने शनिवार को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने आज यहां बताया कि सलीम न्यायिक हिरासत में है और एक अदालत द्वारा अपराध शाखा को हिरासत में लेने की अनुमति देने के बाद उसे आर्थर रोड जेल से हिरासत में ले लिया गया। सलीम फ्रूट ने वर्सोवा के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी थी। उसे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि सलीम फ्रूट को बाद में अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे छह अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।