Breaking News

विजय माल्या बनकर गोविंदा का धमाल

01 Jun, 2018 1725

संवाददाता / in24 news

राजा बाबू गोविंदा फिर नज़र आएंगे बड़े पर्दे पर। खबरों के अनुसार बॉलीवुड स्टार गोविंदा जल्द ही विजय माल्या के किरदार में हिंदी फिल्मों में कमबैक करेंगे। काफी समय से गोविंदा फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आये।निर्देशक निलहानी पहलाज की  फिल्म रंगीला राजा में दिखाई देंगे। फिल्म में गोविंदा मशहूर भगोड़े बिज़नेसमैन विजय माल्या के किरदार में नजर आएंगे। रंगीला राजा में गोविंदा धमाल करते हुए नज़र आएंगे। फिल्म  की कहानी विजय माल्या के जीवन से प्रेरित है। खबर है कि फिल्म में गोविंदा डबल रोल में नज़र आ सकते हैं. पहलाज निहलानी के अनुसार फिल्म में गोविंदा सबसे बड़े घोटालेबाज की भूमिका निभाएंगे। गोविंदा के फैंस अपने चहेते स्टार को फिल्मी पर्दे पर जल्द ही धमाल करते हुए देख पाएंगे। 

 
 

अन्य खबरे