Breaking News

दाऊद का भतीजा हफ्ता वसूली में गिरफ़्तार

18 Jul, 2019 1218

संवाददाता/in24 न्यूज़।

अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे और इकबाल कासकर के बेटा रिज़वान कासकर को मुंबई एअरपोर्ट से जबरन फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस से दाऊद के भतीजे रिजवान कासकर को फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. रिजवान देश छोड़कर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया. रिजवान कासकर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का बेटा है. गौरतलब है कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते समय मुंबई पुलिस ने अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था. मुंबई पुलिस का कहना है कि अहमद रजा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था. पुलिस ने उसी के आधार पर अफरोज वडारिया उर्फ अहमद रजा को मंगलवार को गिरफ्तार किया था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अफरोज वडारिया छोटा शकील का करीबी सहयोगी है और वह उसके लिए हवाला का काम करता था.

अन्य खबरे