Breaking News

रवि शास्त्री ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

02 Mar, 2021 1349

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना से बचने के लिए हर तरह की कवायद शुरू है. दूसरे दौर के टीकाकरण के तहत भारतीय टीम के हेड कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रवि शास्त्री ने आज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है. रवि शास्त्री ने ट्वीटर पर कोरोना वैक्सीन लेते हुए अपनी तस्वीर शेयर की. अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली. रवि शास्त्री ने वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद भी दिया है. गौरतलब है कि कोविड टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से देशभर में शुरू हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोविड टीके की पहली खुराक ले चुके हैं. बता दें कि रवि शास्त्री के बाद टीम इंडिया के और खिलाड़ी भी जल्द ही टीका लगवाते हुए नज़र आ सकते हैं.

अन्य खबरे