Breaking News

दाऊद के के गुर्गों पर एनआईए का एक्शन, मुंबई में 20 ठिकानों पर की छापेमारी

09 May, 2022 804

in24news/संवाददाता 

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने बड़ा एक्शन लिया है. मुंबई के 20 ठिकानों पर आज एनआईए ने छापा मारा है. ये 20 ठिकाने दाऊद के शार्प शूटर्स, तस्करों, डी- कंपनी के रियल एस्टेट मैनेजर से जुड़े हैं. इसके अलावा कई हवाला ऑपरेटर्स पर भी छापेमारी हुई है.जिस केस में छापेमारी हुई है, यह वही केस है जिसमें ईडी ने एनसीपी नेता नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था. एनआईए ने बोरीवली, सांताक्रुज, बांद्रा, नागपाड़ा, गोरेगांव और परेल के 20 ठिकानों पर छापे मारे हैं. जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए ने दाऊद इब्राहिम , डी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया था, उसपर ही यह जांच और छापेमारी चल रही है. डी कंपनी संयुक्त राष्ट्र द्वारा बैन आतंकी संगठन है. वहीं 1993 में हुए मुंबई धमाकों के आरोपी दाऊद को 2003 में यूएन ने ग्लोबल आतंकी माना था. उसपर उसपर 25 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा गया था. दाऊद इब्राहिम से जुड़े मामले की जांच गृह मंत्रालय ने फरवरी 2022 में एनआईए को सौंपी थी. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी एनआईए आतंक पर जांच करने वाली देश की सबसे बड़ी एजेंसी है. इससे पहले तक ईडी दाऊद से जुड़े मामलों की जांच कर रही थी. गृह मंत्रालय के मुताबिक, डी कंपनी और दाऊद इब्राहिम भारत में टेरर फंडिंग, नार्को टेरर, ड्रग्स स्मगलिंग और फेक करेंसी का व्यापार कर आतंक फैलाने का काम कर रहे है. 

अन्य खबरे