Breaking News

सोनभद्र हत्याकांड मामले में योगी सरकार पर राहुल का हमला

20 Jul, 2019 1222

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोनभद्र में हुए गोलीकांड मामले में योगी सरकार पर हमला बोला है. गौरतलब है कि राहुल गांधी योगी सरकार पर हमला बोलते नजर आए. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को तानाशाही प्रवृति वाली यूपी सरकार ने चुनार गेस्ट हाउस में कैद करके बिना बिजली-पानी के रातभर रोके रखना लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश है.  कांग्रेस इन हथकंडों से डरकर दलितों और आदिवासियों की लड़ाई लड़ना बंद नहीं करेगी. गौरतलब है कि सोनभद्र में मारे गए दस लोगों के परिवार के सदस्यों से मिलने की जिद पर अड़ीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से पीड़ित परिवार के सदस्यों ने चुनार किला के गेस्ट हाउस में आकर मुलाकात की. चुनार किला के गेस्ट हाउस के बाहर प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के नेताओं के धरना के बीच में ही गेस्ट हाउस में पीड़ित परिवार को लाया गया. इनमें चार महिलाओं के साथ एक पुरुष भी हैं. प्रियंका ने सभी पीड़ित परिवार से सोनभद्र कांड के बारे में जानकारी ली. इसी दौरान पीड़ित परिवार की महिलाओं ने प्रियंका गांधी को देखते ही रोना शुरू कर दिया.

अन्य खबरे