Breaking News

प्यार में धोखा : प्रेमिका और बेटी की लाश आंगन में दफनाया

23 Jul, 2020 841

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्यार में लोग जीने-मरने की कसमें तक खाते हैं, मगर जब प्रेम के बीच शक या ग़लतफ़हमी आ जाए तो विनाश तय है. मेरठ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं शादी का दबाव बढ़ने पर प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका और उसकी बेटी की हत्या कर दी। उसके बाद दोनों लाशों को अपने ही घर के आंगन में गढ्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने मां और बेटी के शव बरामद कर लिए हैं, लेकिन अभी तक आरोपी को फरार हैं पुलिस द्वारा  गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली बताई जा रही है, जो पिछले पांच साल से अपनी बेटी के साथ आरोपी की पत्नी के रूप में रह रही थी। सूत्रों के मुताबिक मोदी नगर की रहने वाली 32 वर्षीय प्रिया की शादी करीब 12 साल पहले मोदीनगर के खंजरपुर गांव निवासी एक युवक से हुई थी। दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद, प्रिया ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ मोदीनगर में चंचल के घर में किराए रह रही थी और और वहाँ एक ब्यूटी पार्लर खोला।

अन्य खबरे