Breaking News

वायनाड से राहुल गांधी ने भरा अपना नामांकन

03 Apr, 2024 565

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने एक रोड शो भी किया। रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं पांच साल पहले वायनाड आया, जब आपने मुझे संसद सदस्य के रूप में चुना था। आपने तुरंत मुझे अपने परिवार का हिस्सा बना लिया। वायनाड के हर व्यक्ति ने मुझे स्नेह, प्यार और सम्मान दिया है और मुझे अपने जैसा माना। बता दें कि राहुल इससे पहले वायनाड से ही चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

अन्य खबरे