Breaking News

दिल्ली पुलिस में पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

28 Dec, 2019 1014

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

परेशानी के दौरान अक्सर पुलिसवालों को आत्महत्या करते देखा गया है. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस में बतौर पुलिस कॉन्स्टेबल तैनात परुन त्यागी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है. हादसे की सूचना परिजनों को दे दे गई है. मामला दिल्ली के धौला कुंआ पुलिस स्टेशन का है. बताया जा रहा है कि परुन त्यागी ने पुलिस स्टेशन में अचानक ही गोली मार जान दे दी. साथी गोली की आवाज सुनकर मौके पहुंचे, जिसके बाद परुन को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके पहले भी ऑन ड्यूटी कई पुलिसवाले अपनी जान दे चुके हैं. मनोविशेषज्ञ इसे काम के दबाव और मानसिक अस्थिरता से जोड़कर देखते हैं. 

अन्य खबरे