दिल्ली में मासूम बच्ची से दरिंदगी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भले ही इस देश में निर्भया के दरिदों को फांसी पर लटका दिया गया हो, बावजूद इसके दिल्ली में आज भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी इलाके में एक 13 साल की मासूम के साथ हैवानियत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घर में बच्ची अकेली थी। इसी दौरान उसके साथ दरिंदगी की गई। जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो उसके पूरे शरीर को कैंची से गोद दिया। सूत्रों का कहना है कि बच्ची के साथ निर्भया जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी बच्ची को खून से लथपथ देख मरा हुआ समझकर फरार हो गया। बच्ची की हालत इतनी खराब थी कि वह न तो चल पा रही थी और ना ही कुछ बोल पा रही थी। बेसुध हालत में किसी तरह वह घिसटते हुए दरवाजे तक पहुंची और पड़ोसी के दरवाजे को खटखटाकर इशारे से खुद की हालत बयां करते हुए फिर से बेहोश हो गई। पड़ोसियों का कहना था कि उसके निजी अंगों से खून बह रहा था। बच्ची की हालत इतनी खराब थी कि वह भी डरे हुए थे। पुलिस ने बच्ची को फौरन संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।