Breaking News

दुष्कर्म करनेवाला पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

26 Mar, 2021 1616

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जब इंसान रक्षक से भक्षक बन जाता है तब उसके पीछे की कहानी अजीबोगरीब होती है। राजस्थान में अलवर जिले के बड़ौदा मेव थाना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर गुरुवार देर रात आरोपी कांस्टेबल मंगतूराम को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने परिवाद में बताया कि वह अलवर शहर में एक कोचिंग में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस कांस्टेबल मंगतूराम उसके संपर्क में आया। आरोपी पुलिसकर्मी बड़ौदा मेव गांव में तैनात था और भरतपुर जिले के रहने वाला है। पुलिस में भर्ती की मदद की बात कहकर उसने मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संपर्क बनाए। बाद में शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ बड़ौदामेव थाने में गत 21 जनवरी को दुष्कर्म और अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट में मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने पर पुलिसकर्मी का तबादला भिवाड़ी पुलिस जिले में कर दिया गया। हाल में मंगतूराम वहां से अलवर आ गया इसके चलते पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर परिवाद पेश किया। बता दें कि ऐसी घटनाओं से पुलिस की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

अन्य खबरे