Breaking News

दूल्हे की कटी उंगलियां देखकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार

15 Dec, 2021 800

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कहते हैं कि शादी सात जन्मों का बंधन होता है। मगर यह भी सच है कि जब किस्मत में शादी नहीं आधी शादी हो जाने के बाद अचानक दुल्हन ने विवाह से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो गया। मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली में शादी समारोह के दौरान दूल्हे का खूब स्वागत हुआ, बारातियों ने खाना खाया, जयमाला हो गई, फेरे हो गए, मांग भराई तक हो गई पर जैसे ही मंडप में कन्यादान के समय हाथों में हल्दी लगाने की रस्म के लिए दूल्हे ने अपना हाथ आगे बढ़ाया तो दुल्हन की चीख निकल गई और उसने शादी की रस्में पूरी करने से मना कर दिया। क्योंकि दूल्हे के एक हाथ की तीन उंगलियां कटी हुईं थीं। दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे के हाथों की उंगलियां कटी होने की जानकारी छिपाई गई और सभी को धोखे में रखा गया। वहीं दूल्हा पक्ष का कहना है कि कटी उंगलियों की जानकारी दी गई थी। उसके बाद ही शादी तय हुई। बहरहाल, दुल्हन की ज़िद के कारण इस शादी को रोक दी गई।  

अन्य खबरे